फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बोलीं प्रियंका गांधी, चुनाव जीतने पर राहुल ही बनेंगे पीएम

Wed, 27 Mar 2019 06:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
विज्ञापन
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को प्रियंका गांधी अमेठी पहुंची। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव जीतने पर राहुल गांधी ही पीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी अपने घर जैसा है और यहां के लोग परिवार का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा कि भाजना की जुमलेबाजी लोगों को पता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर के अभियान हमारा बूथ, हमारा गौरव के बारे में भी बताया। यह बातचीत करीब दो घंटे तक मुसाफिरखाने में चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी में प्रियंका गांधी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो मंत्री चार दिनों के लिए अमेठी आते हैं उनसे लोगों  को सावधान रहना चाहिए। साथ ही नोटबंदी से अमेठी के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। आवारा मवेशियों ने लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ा है और मनरेगा का काम रुकने से उनकी आय प्रभावित हुई है। साथ ही यहां पर फूड पार्क ने बनने से भी यहां के लोगों का विकास रुका है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने अपना वादा पूरा नहीं किया, किसी के भी खाते में 15 लाख रुपये नहीं आए। लेकिन कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। हमने 72 हजार रुपये सालाना गरीबों को देने का वादा किया है हम वह करके दिखाएंगे। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के क्षेत्र अमेठी से चुनावी प्रचार का आगाज कर रहीं हैं। मां के गढ़ में प्रियंका वाड्रा न सिर्फ भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करेंगी, बल्कि किला फतह करने के लिए रणनीति बनाएंगी। प्रियंका वाड्रा के दौरे को लेकर जहां पार्टी पदाधिकारियों में उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें