फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की 11 तरीख को मुरादाबाद और अलीगढ़ होने वाली रैली अब 14 को होगी

Sun, 07 Apr 2019 12:22 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 11 अप्रैल को मुरादाबाद और अलीगढ़ में होने वाली चुनावी सभा अब 14 अप्रैल को होगी। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बताया कि 11 अप्रैल को यूपी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी की रैली के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुरादाबाद और अलीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की रैली अब 14 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में उनकी सभा संभावित है। पार्टी के निर्देश के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल अलीगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं एवं जन प्रतिनिधियों के साथ जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में बैठक कर व्यवस्था का बंटवारा किया। उसके बाद नुमाइश मैदान का निरीक्षण करने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। 
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल अलीगढ़ में पहले भी नरेंद्र मोदी की दो रैली करा चुके हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव के पहले 6 अप्रैल में नरेंद्र मोदी नुमाइश मैदान में आए थे। विधान सभा चुनाव के पहले 5 फरवरी 2017 को भी चुनावी सभा को संबोधित किया था। 

भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. निशित शर्मा एवं महानगर प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। रैली का लाइव प्रसारण किया जाएगा। पुराने सारे रिकार्ड तोड़ने की तैयारी है।

संख्या पर सबसे अधिक ध्यान दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, चौधरी नत्थी सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमणि कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें