फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल अध्यक्ष ने लगाया आरोप, कहा-टिकट बेचकर सपा-बसपा ने कमाए 1600 करोड़

Sat, 30 Mar 2019 08:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के अध्यक्ष आमिर रशादी ने कहा सपा-बसपा को मुसलमानों से कुछ भी लेना-देना नहीं हैं। इन पार्टियों ने टिकट बेचने का धंधा करके करीब 1600 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब जीत-हार का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए वे यूपी की 19 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। यह बात उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। साथ ही कांग्रेस व भाजपा पर भी मुसलमानों की उपेक्षा के आरोप लगाए।
विज्ञापन


शादी ने कहा कि सपा और बसपा अध्यक्षों का नारको टेस्ट करा लिया जाए तो पता चल जाएगा कि उन्होंने सीटें बेचकर कितने रुपये कमाए। चुनाव आयोग को इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए। रशादी ने कहा कि अभी तक मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर राजनीतिक दल उनका वोट हथियाते रहे हैं, पर अब यह स्थिति नहीं रहेगी। 

रशादी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुरादाबाद, संभल, जालौन-उरई, झांसी, हमीरपुर, बांदा-चित्रकूट, फूलपुर, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, लालगंज, आजमगढ़, घोसी, जौनपुर, मछलीशहर, चंदौली और राबर्ट्सगंज में कौंसिल ने अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी चुनाव लड़ेंगे। कई संगठनों का उन्हें समर्थन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने गेस्ट हाउस कांड को भूलकर सपा के साथ गठबंधन किया। अपने मान-सम्मान को उन्होंने ताक पर रख दिया। इससे पता चलता है कि इस गठबंधन में दाल में कुछ काला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा मेरठ में भीम आर्मी के चंद्रशेखर से तो मिलने गईं, पर कुछ सौ मीटर की दूरी पर उन मुसलमानों की सुध नहीं ली, जिनके घर जलाए गए थे। 
गुड़गांव में भी पीड़ित मुस्लिमों से मिलने कांग्रेस नेता नहीं गए। सपा-बसपा मात्र 28 लाख संख्या वाले जाटों की पार्टी रालोद को तीन सीटें दीं, पर मुस्लिम संगठनों से बात तक नहीं की। कांग्रेस का भी यही हाल है।

भय और भीख से मुसलमान अब किसी के बस में आने वाले नही हैं। वे असलियत समझ चुके हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के अध्यक्ष वसी अहमद सिद्दीकी ने कहा कि वे कौंसिल के साथ हैं। मजलिस ने धौरहरा, शाहजहांपुर और आंवला में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा तेलंगाना में भी एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें