कांग्रेस नेता श्याम लाल यादव की पुत्र वधु शालिनी यादव अपने सहयोगीयों संग समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। यह घोषणा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार शाम को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। शालिनी यादव पूर्व में वाराणसी से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं।
साथ ही बनारस के पूर्व कांग्रेसी नेता व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय स्यामलाल यादव के बड़े बेटे प्रोफेसर राज यादव अपने पूरे परिवार के साथ अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गए। इस दौरान अखिलेश ने कहा बनारस व आसपास के जिलों में समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी।