फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने लखनऊ से अपने उम्मीदवार की घोषणा की, आचार्य प्रमोद किष्णम को उतारा

Wed, 17 Apr 2019 12:51 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
Pramod krishnam
विज्ञापन
मंगलवार शाम को कांग्रेस ने लखनऊ से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को लखनऊ से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने शाम को एक लिस्ट जारी की। इसमें लखनऊ के साथ प्रदेश के कैसरगंज सीट से विनय कुमार पांडेय को भी उतारा है। 
विज्ञापन


लखनऊ में आज ही राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही सपा-बसपा गठबंधन ने अपने प्रत्याशी पूनम सिन्हा की भी घोषणा की थी।

विज्ञापन

कल्कि पीठ, संभल के पीठाधीश्वर आचार्य कृष्णम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं। वह कांग्रेस के एकमात्र संत प्रचारक हैं, हालांकि कुछ समय पहले अखाड़ा परिषद ने उन्हें फर्जी संतों की सूची में डाल दिया था।

पहले यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट पर कांग्रेस हाईकमान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को उतारना चाहती थी। करुणा शुक्ला छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वहां के मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ लड़ी थीं। 

वर्तमान स्थिति में लखनऊ सीट से हाईकमान की पसंद आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। बताते हैं कि प्रमोद कृष्णम हरिद्वार से लड़ने के इच्छुक थे, पर पार्टी ने उन्हें लखनऊ से उतरने को कहा है। उनके लिए लखनऊ में ऐसी जगह की तलाश भी की जा रही है, जिसका आवास के साथ-साथ चुनावी दफ्तर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें