राष्ट्रीय लोकदल ने मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाने हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू को शिकायती पत्र दिया।
उन्होंने पत्र में लिखा कि हेमा मालिनी प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद सभी न्यूज चैनलों व समाचार पत्रों पर एक वायर का विज्ञापन लगातार दे रही है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
उन्होंने सीईओ से विज्ञापन पर चुनाव तक रोक लगाने और अभी तक दिखाए गए विज्ञापन का खर्च उनके चुनावी व्यय में जोडे़ जाने की मांग की। सीईओ ने इस पर विचार करने के बाद विज्ञापन पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है।