फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के स्वागत में हुआ आचार संहिता का उल्लंघन, पूर्व राज्यमंत्री समेत 65 पर केस दर्ज

Thu, 28 Mar 2019 09:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के स्वागत में बुधवार रात आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन का मामला पकड़ने के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने जायस कोतवाली पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री नदीम अशरफ जायसी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सकील इद्रीशी सहित कई सभासदों को नामजद करते हुए 65 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमें में 15 कांग्रेसियों को नामजद व 50 कांग्रेसियों को अज्ञात में मुकदमा किया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री भी जब्त की है। 
विज्ञापन


अमेठी जिले के एक दिवसीय दौरे के बाद अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के स्वागत के लिए बुधवार की रात करीब 11 बजे जायस कस्बे के दरगाह मोड़ हनुमान मंदिर के निकट कांग्रेसी प्रियंका के स्वागत के लिए खड़े थे।

कांग्रेसी भारी पैमाने पर झंडा, तख्ती, पोस्टर लेकर स्वागत के लिए एकत्र थे। चुनाव आचार संहिता का पालन कराने को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह व प्रभारी कोतवाली गजेंद्र सिंह व पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने नेताओं से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन कोई भी नेता अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। 
 
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता का उललंधन को देखते हुए मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह की तहरीर पर जायस पुलिस ने मुकदमा अपराध सख्या 83/19 के तहत धारा 171 (च)  व 188 भारतीय दंड विधान के तहत पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री नदीम अशरफ जायसी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सकील इद्रीशी, सभासद मेहराज, मो. कामिल, सभासद राजू सोनी, नौसाद, झल्ली, बब्लू, गुलाकी, नफीस, गुडडू टेलर समेत 15 कांग्रेसियों को नामदज व 50 लोगों को अज्ञात दिखाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

जायस के प्रभारी कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेेट की तहरीर पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें