फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल गांधी ने की अमेठी की जनता की उपेक्षा

Sat, 13 Apr 2019 10:08 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
विज्ञापन
समृति ईरानी-राहुल गांधी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने हमेशा अमेठी की जनता की उपेक्षा की है। मैं बच्चों, परिवार, गुजरात और मंत्रालय के बाद भी अमेठी के लिए समय निकाल लेती हूं लेकिन अमेठी सांसद राहुल गांधी को न बच्चों को बड़ा करना है, न ही खाना पका कर देना है। इसके बावजूद उनके पास न अमेठी की जनता के लिए समय है और न संसद के लिए। सिर्फ अमेठी की जनता को छलने के समय चुनाव में निकाल लेते हैं।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने अमेठी के ताला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी का तिरस्कार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नेता की नीयत सही हो तो क्षेत्र का विकास तेजी से होता है। कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश में इस पार्टी की सरकार थी, तो देश भर के टेक्सटाइल्स से संबंधित 50 प्रतिशत कार्यक्रम बंद कर दिए गए थे। राहुल गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को छिन्न-भिन्न क्यों किया गया। जनता जानती है कि जो लोग टू-जी घोटालों से पैसा बनाने में व्यस्त थे। वह नहीं चाहते कि जनकल्याण के माध्यम से हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।
विज्ञापन
Trending Videos

अमेठी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ने भावनात्मक लहजे में कहा कि मैं दो बच्चों की मां हूं। अपने सास-ससुर एवं माता पिता की सेवा करती हूं। घर का खाना बनवाती हूं। मंत्रालय का भी काम देखती हूं। फिर भी चुनाव हारने के बाद आप सबकी और अमेठी की सेवा के लिए निरंतर आती रही।

उन्होंने राहुल पर तंज करते हुए कहा कि यहां से चुनाव जीत कर जाने वाले लापता सांसद के पास आप लोगों के लिए इतना भी समय नहीं था कि किसी के सुख दुख में भागीदार बने होते। यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए काम किये होते। उन्होंने अमेठी की ओर मुड़कर भी नहीं देखा।

स्मृति ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेठी के एक लाख 75 हजार लोगों को नि:शुल्क इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है और पांच लाख रूपये तक के इलाज की सुविधा दी है जबकि नामदारों ने सत्ता में रहते हुए इस संबंध में कभी सोचा तक नहीं।

उन्होंने कहा कि मुझसे डर कर दक्षिण भारत की सीट पर भागे कांग्रेस अध्यक्ष के प्रतिनिधि और अन्य कांग्रेस नेता मुझे अपमानित करने का खेल खेल रहे हैं। वे मेरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और करा भी रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि जितना मुझे अपमानित करेंगे उतना ही मैं उनके युवराज को टक्कर देती रहूंगी।
विज्ञापन

स्मृति ईरानी के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस 

अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के नामांकन पत्र के साथ दिए गए एफिडेविट से उपजे विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्मृति पर लगातार हमलावर कांग्रेस एमएलसी ने कहा है कि वह उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट जाएंगे।

अमेठी की भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने एक ट्वीट कर स्मृति पर एफिडेविट में गलत शैक्षणिक जानकारी देने का आरोप लगाया। इससे उपजा विवाद शांत होता कि इससे पहले शनिवार को एक बार फिर एमएलसी ने स्मृति पर ट्विटर के जरिए हमला बोला। 

शनिवार को एमएलसी ट्वीट में कहा ‘ कांग्रेस इस 420 के आधार पर ईरानी जी का पर्चा खारिज करवा सकती है। परंतु अमेठी का विकास अवरुद्ध करने वाली स्मृति ईरानी का पर्चा नहीं खारिज करवाएगी। लड़ने का मौका दे जमानत जब्त कराकर जरूर भेजेगी, हां हम इस अपराध के लिए आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट जरूर जाएंगे’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें