बसपा सुप्रीम मायावती ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए पीएम मोदी ने खुद का पिछड़ी जाति का बताया। ऐसा उन्होंने चुनावी फायद के लिए कहा। वे अपर कास्ट के हैं।
मायावती ने कहा कि पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव में फायदा लेने के लिए अपनी जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करवा लिया था। आज इन्होंने ( मोदी ) कन्नौज में कहा कि हमे पिछड़े वर्ग का होने की वजह से विरोधी हमें नीच समझते हैं। अब इनका दलित पिछड़ा कार्ड काम नही कर रहा है।
बसपा सुप्रीमों ने सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव में इनके सारे हथकंडे फेल हो गए। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद किसी पार्टी ने आज तक कभी ईडी या सीबीआई का इस्तेमाल नहीं किया।
उन्होंने कहा कि अच्छे दिन जाने वाले हैं बुरे दिन आने वाले हैं। चीनी मिल मामले को राजनैतिक रंग दिया जा रहा है । ये सीबीआई के स्पष्ट दुरुपयोग का उदाहरण है।