फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : राजीव गांधी पर पीएम का बयान लगा इतना बुरा कि खून से लिख डाला चुनाव आयोग को पत्र

Tue, 07 May 2019 10:53 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पूर्व पीएम राजीव गांधी पर दिए गए बयान पर अमेठी के लोगों को बहुत बुरा लगा है। एक शक्स को तो यह बयान इतना बुरा लगा कि उसने पीएम मोदी के बयान की निंदा करते हुए चुनाव आयोग को खून से पत्र लिखा है। अमेठी के शाहगढ़ विकास खंड निवासी मनोज कश्यप ने खून से लिखा कि यह राजीव गांधी का अपमान है। 
विज्ञापन


खून से पत्र लिखने का दावा करते हुए मनोज ने पीएम मोदी के बयान को अत्यंत पीड़ादायी व करोड़ों देशवासियों को आहत करने वाला बताया है। कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 18 वर्ष के लोगों को मताधिकार, पंचायतीराज व्यवस्था लाने के साथ में देश में कंप्यूटर की क्रांति लाकर देश का गौरव बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस कार्य की सराहना पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी तक कर चुके हैं। बोफोर्स मामले में पूर्व पीएम राजीव गांधी को कोर्ट से क्लीन चिट भी मिल चुकी है। पीएम मोदी के बयान से अमेठी वासियों में रोष है। 

मनोज ने लिखा है कि हम सबके मन में राजीव गांधी का अपमान करने वालों के प्रति वही भाव है जो उनकी निर्मम हत्या करने वालों के लिए है। कहा कि अमेठी की पवित्र भूमि में राजीव गांधी की भावनाएं समाई हुई हैं। 

मनोज ने आयोग को खत में कहा है कि वोट के लिए इतनी घटिया बातें न बोलने के लिए नरेंद्र मोदी को निर्देशित करें। एमएलसी दीपक सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस पत्र को पोस्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें