फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, कैराना से मृगांका का कटा टिकट

Sat, 23 Mar 2019 04:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
BJP Logo
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है।  इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। तेलंगाना से छह, उत्तर प्रदेश से तीन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसके अलावा केरल और प. बंगाल से एक-एक उम्मीदवार के नाम का एलान हुआ है। 
विज्ञापन


इस सूची में भाजपा ने यूपी की तीन संसदीय सीटों पर जिन उम्मीदवारों का एलान किया है, जो क्रमशः इस प्रकार हैं- कैराना से प्रदीप चौधरी, बुलंदशहर से भोला सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत। 





कैराना से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काटा गया है, जबकि वह इस सीट की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं। बताया जा रहा है कि कैराना उपचुनाव में हार की वजह से उनका टिकट काट कर पार्टी ने प्रदीप चौधरी पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कैराना संसदीय सीट से बीजेपी के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी। 3 फरवरी 2018 को उनका निधन हो जाने के चलते यहां उपचुनाव हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें