फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दर्ज कराई मायावती के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Sat, 18 May 2019 09:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी ट्विटर के जरिये चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर ने शनिवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत कर मायावती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


राठौर ने बताया कि सातवें चरण का चुनाव प्रचार 17 मई को शाम 6 बजे समाप्त हो गया है जबकि मायावती ने 18 मई को सुबह में ट्विटर पर दो पोस्ट डालकर चुनाव प्रचार किया है। राठौर ने आरोप लगाया कि मायावती ने ट्वीट कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की है। उन्होंने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

गौरतलब है कि मायावती ने  शनिवार को ट्विट कर आरोप लगाया था कि मोदी व योगी की डबल इंजन वाली सरकार ने देश को विकास के बजाय केवल जाति व सांप्रदायिक उन्माद, घृणा व हिंसा ही दिया है। पूर्वांचल के साथ यह वादाखिलाफी व विश्वासघात तब हुआ है जब पीएम व सीएम दोनों ही इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें