उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी व अपना दल गठबंधन तय हो गया है। गठबंधन के तहत अपना दल राज्य में दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद यह घोषणा हुई। अनुप्रिया की ओर से 4-5 सीटें मांगे जाने की बात कही जा रही थी, जिसमें मिर्जापुर के आलावा प्रतापगढ़ भी शामिल थे।
विज्ञापन
2014 में ही भाजपा ने यही दोनों सीटें अविभाजित अपना दल को दी थी, लेकिन इस बार अपना दल विभाजित हो चुकी है। इसलिए भाजपा भी वोटों के समीकरण को देखते हुए अनुप्रिया को भी दो ही सीटें दी हैं ताकि दोनों सहयोगी दलों में किसी का कद कम न दिखे।