फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण में 26 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले, साक्षी महाराज पर सबसे अधिक

Thu, 25 Apr 2019 09:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेता (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौथे चरण में संसद पहुंचने के लिए 13 सीटों पर 152 उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं। इनमें से 26 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


वहीं करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी कम नहीं है। वहीं 57 उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ या उससे अधिक है। 152 में से सात उम्मीदवारों के शपथपत्र का विश्लेषण नहीं किया जा सका है।

एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (इलेक्शन वॉच) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण में 21 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि 39 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। एडीआर के यूपी हेड संजय सिंह ने बताया कि पिछले चरण के मुकाबले इस चरण में न सिर्फ आपराधिक छवि के प्रत्याशी बढ़े हैं बल्कि धनबल को भी राजनैतिक पार्टियों ने तरजीह दी है। 
विज्ञापन


प्रमुख दलों में भाजपा के 12 में से सात उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज है। कांग्रेस के 12 में से 5 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, सपा के 7 में से 3 और बसपा के 6 में से 2 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Trending Videos

भाजपा के उन्नाव से प्रत्याशी साक्षी महाराज पर सबसे अधिक आपराधिक मामलों की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उनके खिलाफ 14 धाराओं में कुल 4 केस दर्ज हैं जबकि प्रगतिशील समाजपार्टी के प्रत्याशी उदय पाल सिंह के खिलाफ 10 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इन पर कुल 10 केस भी दर्ज हैं।

वहीं धनबल के मामले में भाजपा के सभी 12 उम्मीदवार करोड़पति हैं, कांग्रेस के 12 में से 11 करोड़पति, बसपा के सभी 6 उम्मीदवार, सपा के सात में से 6 उम्मीदवार करोड़पति हैं। झांसी से चुनाव लड़ रहे अनुराग शर्मा के पास सबसे अधिक 124 करोड़ की संपत्ति है। 

दूसरे नंबर पर कांग्रेस की अनु टंडन हैं जो उन्नाव से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास 81 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। तीसरे नंबर कानपुर संसदीय क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार बलवीर सिंह चंदेल हैं जिनकी संपत्ति 66 करोड से अधिक है। 6 उम्मीदवारों ने अपना पैन घोषित नहीं किया है। 

8 उम्मीदवारों ने अपनी वार्षिक आय 50 लाख से ज्यादा घोषित की है। सबसे कम सम्पत्ति वाले उम्मीदवारों में वंदना गुप्ता हैं जो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की खीरी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। इनकी कुल सम्पत्ति 17000 रूपये है। हरदोई संसदीय क्षेत्र निर्दलीय से भैया लाल की कुल सम्पत्ति 20 हजार 500 है।

संजय सिंह ने बताया कि कुल चौथे चरण के कुल उम्मीदवारों का 37 प्रतिशत ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वी के बीच घोषित की है। जबकि 61 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता स्नातक या उससे ज्यादा घोषित की है। जबकि दो उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो निरक्षर हैं और दो ने केवल साक्षर बताया है।
विज्ञापन

महिलाओं की भागीदारी कम

इस चरण में भी 145 में से केवल 18 महिलाएं ही मैदान में हैं। इसमें समाजवादी पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी भी शामिल हैं जो कन्नौज से तीसरी बार मैदान में हैं। इस चरण में जिन 13 सीटों पर चुनाव होने हैं उसमें कन्नौज के अलावा अकबरपुर, इटावा, हमीरपुर, खीरी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, जालौन, कानपुर, झांसी और मिश्रिख शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें