फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दौर में 63.69 फीसदी वोटिंग, बीते चुनाव के मुकाबले इस बार कम निकले वोटर

Fri, 12 Apr 2019 12:58 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मतदान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
सत्रहवीं लोकसभा के लिए चुनावी महासमर के पहले दौर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के.सिंह, रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, जयंत चौधरी समेत कुल 96 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। 
विज्ञापन


2014 के मुकाबले इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वोटर कम निकले। 2014 में जहां पहले दौर के चुनाव में इस आठ सीटों पर 65.76 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार यह 63.69 फीसदी ही रह गया। मतदान के  दौरान गड़बड़ी के आरोपों व शिकायतों को चुनाव आयोग ने बेबुनियाद बताया है।

पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर संसदीय सीटों के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। इन संसदीय क्षेत्रों में औसतन 63.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है। 
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। युवाओं व महिलाओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से वोटरों से संपर्क करके उन्हें मतदान के लिए निकालने में जुटे थे। 

प्रमुख दलों के  प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने की होड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे तक तो मतदान केंद्रों पर काफी संख्या में वोटर पहुंच रहे थे पर दोपहर में मतदान कुछ धीमा हो गया। अपराह्न तीन बजे से छह बजे के बीच फिर मतदान केंद्रों पर गहमागहमी रही। शाम छह बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बहुत से मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी थीं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पहले चरण में 1.53 करोड़ मतदाता थे जिनमें से लगभग 97.24 ल्राख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शुरू होने केबाद 89 ईवीएम व 428 खराब होने की शिकायतें मिलीं जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। मॉक पोल के दौरान 128 ईवीएम व 182 वीवीपैट बदली गई।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई वोटिंग

  • सहारनपुर : 70.68 प्रतिशत
  • कैराना : 62.10 प्रतिशत
  • मुजफ्फरनगर : 66.66 प्रतिशत
  • बिजनौर : 65.40 प्रतिशत
  • मेरठ : 63.00 प्रतिशत
  • बागपत : 63.90 प्रतिशत
  • गाजियाबाद : 57.60 प्रतिशत
  • गौतमबुद्धनगर : 60.15 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें