फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : चौथे चरण में दाखिल हुए 6 नामांकन, तीसरे चरण में पर्चा भरने का कल अंतिम दिन

Wed, 03 Apr 2019 10:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों पर चुनाव के लिए बुधवार को 6 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


सीइओ एल.वेंकटेश्वर लू ने बताया कि बुधवार को खीरी से निर्दलीय उम्मीदवार पारो किन्नर और राष्ट्रीय बन्धुत्व पार्टी के श्रीकृष्ण कुमार ने नामांकन दाखिल किया।  कानपुर नगर से कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल, अकबरपुर से जस्टिस पार्टी के नीरज कुमार पासी और सभी जन पार्टी के अशोक पासवान ने नामांकन दाखिल किया। 

10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

तीसरा चरण : नामांकन का आज अंतिम दिन 

तीसरे चरण में प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार तक ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी और 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि बुधवार को रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा, बदायूं से सपा के धर्मेंद्र यादव समेत 44 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इन सीटों पर अब तक 102 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुरादाबाद में 5, रामपुर में 2, संभल में 2, फिरोजाबाद में 5, एटा में 4, मैनपुरी में 5, बदायूं 4, आंवला में 5, पीलीभीत  में 4 और बरेली में 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें