फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश बोले- प्रधान जी पर 72 दिन का नहीं, 72 साल का लगे बैन

Wed, 01 May 2019 05:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायकों के संपर्क में होने के दावे को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा, विकास पूछ रहा है, प्रधान जी का शर्मनाक भाषण सुना क्या? सवा करोड़ देशवासियों का भरोसा खोकर अब वो 40 विधायकों के तथाकथित दल बदल के अनेतिक भरोसे तक सिमट गए हैं। ये वो नहीं, काले धन की मानसिकता बोल रही है। इसके लिए उन पर 72 घंटे नहीं बल्कि 72 साल का बैन लगना चाहिए। दरअसल, सोमवार को बंगाल में एक रैली में पीएम ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस  के 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और लोकसभा के चुनाव के बाद ये लोग तृणमूल से नाता तोड़ लेंगे। 

विज्ञापन


चौकीदार और ठोकीदार को हटाने का चुनाव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा-बसपा का साथ महापरिवर्तन का गठबंधन है। यह चुनाव केवल चौकीदार को हटाने का नहीं बल्कि ठोकीदार को भी हटाने का है। उन्होंने कहा कि केंद्र में गठबंधन सरकार आई तो समाजवादी पेंशन 3000 रुपये की जाएगी। बांदा के अतर्रा की सभा में अखिलेश ने कहा, कांग्रेस और भाजपा ने शौचालय खूब बनवाए पर पानी का इंतजाम नहीं किया। भाजपा कहती है योजना आयोग खराब है, कांग्रेस कहती है नीति आयोग खराब है। दोनों आधी-अधूरी योजनाएं बनाते हैं। जो लागू नहीं होतीं। उन्होंने कहा बाबा योगी को लैपटॉप चलाना नहीं आता, इसलिए लैपटॉप योजना बंद कर दी। 
 

Trending Videos

गांधी परिवार के डीएनए में ही है झूठ बोलना : योगी

दो माह में तीसरी बार अमेठी पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जगदीशपुर में आयोजित जनसभा में गांधी परिवार पर हमला बोला। योगी ने कहा, झूठ बोलना गांधी परिवार के डीएनए में है। 

योगी ने कहा, जब मोदी सरकार आती है तो देश का एक शाही परिवार कहता है कि ईवीएम में गड़बड़ी है। राहुल गांधी दोहरा चरित्र दिखाना बंद करें। वह इटली के साथ भारत के लोगों को भी गुमराह कर रहे हैं। पहले लगता था कि कांग्रेस का यह सांसद ही झूठ बोलता था, लेकिन यह तो इनके डीएनए में है। बहन भी झूठ बोलने लगी है। इन लोगों ने सम्राट साइकिल के नाम पर गरीब किसानों की जमीन हड़प ली। योगी ने बहराइच में कहा कि पहले आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, अब उनको बुलेट खिलाई जा रही है। 

जो उड़ते थे वह परचून की दुकान पर बैठ रहे हैं : स्मृति
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि अमेठी में कांग्रेस की हालत खस्ता हो गई है। स्मृति ने दुर्गापुर में एक जनसभा में कहा कि कांग्रेस की हालत अमेठी में इतनी खस्ता हो गई है कि उसके कार्यकर्ताओं ने ही उसका साथ छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू कश्मीर से कार्यकर्ता बुलाने पड़े हैं। मुझे जानकारी है कि यहां पर बाहर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता काली-काली गाड़ियों में घूम रहे हैं। स्मृति ने कहा, जो लोग हेलिकाॅप्टर से उड़ते थे, उन्हें परचून की दुकान पर बैठना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

मेरे भाई ने जो कार्य कराए, उसमें मोदी सरकार ने रोड़े अटकाए: प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भाई राहुल गांधी को हिंदुस्तानी न होने की बात कहने वालों को जवाब देते हुए कहा कि हमें किसी के सुबूत की जरूरत नहीं है। अमेठी की जनता हमारे लिए सबसे बड़ा सुबूत है।

उन्होंने कहा आज-कल नकारात्मक और दुष्प्रचार की राजनीति चल रही है। अमेठी के तिलोई में नुक्कड़ सभा में प्रियंका ने कहा कि भाजपा यह क्यों नहीं बताती कि अमेठी के विकास के लिए क्या किया। विज्ञापन में राहुल की फोटो देखकर यहां के प्रोजेक्ट रोक दिए गए। पेपर मिल, फूड पार्क, ट्रिपल आईटी, रेलनीर सहित तमाम योजनाओं को हटा दिया। अमेठी में जो नजर आ रहा है, वह कांग्रेस ने ही करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें