दीवानी न्यायालय में दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत की शुराआत करते जिला जज।
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत जिला जज राम मिलन सिंह व एडीजे करुणा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान 3,155 मामलों का निस्तारण हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज ने क्रिमिनल मिसलेनियस के 10 वाद निस्तारित कर 5000 रुपये जुर्माना वसूला। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आनंद कुमार ने पारिवारिक मामलों से संबंधित सात वाद और मेंटेनेंस से संबंधित 10 वाद निस्तारित कर तीन दंपतियों को साथ रहने के लिए राजी किया। एडीजे अमित कुमार प्रजापति ने विद्युत बिल के 45 वाद निस्तारित कर 132000 रुपया जुर्माना किया। क्रिमिनल के एक वाद निस्तारित कर 500 रुपये जुर्माना वसूला। एडीजे अवनीश गौतम ने क्रिमिनल के चार वाद निस्तारित किया। एडीजे निर्दोष कुमार ने क्रिमिनल का तीन वाद निस्तारित किया। सीजेएम शारिब अली ने पुलिस चालान के 236 वाद निस्तारित कर 17140 रुपये जुर्माना वसूला।