लोहिया संस्थान और सीएसआईआर-आईआईटीआर के बीच एमओयू
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और सीएसआईआर–इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च (सीएसआईआर-आईआईटीआर) के बीच शनिवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान अकादमिक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सेमिनार और शोध कार्य में सहयोग करेंगे। सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. कलैसेल्वी की उपस्थिति में लोहिया संस्थान के अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. मनीष कुमार वर्मा ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर श्वसन रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे। यह समझौता पांच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।