डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) को दवाओं की आपूर्ति के लिए कंपनी का चुनाव 66 कंपनियों के बीच से किया जाएगा। संस्थान ने कुल आवेदनों में से अयोग्य कंपनियों को निकालकर यह सूची जारी की है।
विज्ञापन
संस्थान में एचआरएफ काउंटर के माध्यम से मरीजों को 70 फीसदी तक कम कीमत पर दवाएं मिलती हैं। एचआरएफ में दवाओं की संख्या बढ़ाने के लिए नए सिरे से अनुबंध होना है। इसको देखते हुए संस्थान ने आवेदन मांगे थे। दवा आपूर्ति के लिए कुल 116 कंपनियों ने अपना आवेदन भेजा था। इनमें से 48 को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। बची हुई 66 कंपनियों में से अब आपूर्तिकर्ता का चयन किया जाएगा। संस्थान के प्रवक्ता प्रो. भुवन चंद्र तिवारी के अनुसार बिड खुलने के बाद मरीजों के लिए दवाओं की संख्या और भी बढ़ जाएगी।