फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के इग्नू सेंटर के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
lohiya law university
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के इग्नू लर्निंग सपोर्ट सेंटर में संचालित विभिन्न पीजी डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जुलाई सेशन के लिए छात्र 30 जून तक इग्नू की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजी एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम की अवधि एक से तीन साल, पीजी सर्टिफिकेट की अवधि छह माह से दो साल, डिप्लोमा पाठ्यक्रम की अवधि एक से तीन साल, सर्टिफिकेट कोर्स की अवधि छह माह से दो साल और अवेयरनेस पाठ्यक्रम की अवधि एक से दो साल निर्धारित है। छात्रों को न्यूनतम और अधिकतम अवधि में ही पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। इसके अलावा सभी पाठ्यक्रम की अलग-अलग फीस निर्धारित है। पीजी एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम की 10,200 से 10,800 रुपये, पीजी सर्टिफिकेट की 8400 से 9600 रुपये, डिप्लोमा की 8400 रुपये, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम की 1400 से 2700 रुपये और अवेयरनेस पाठ्यक्रम की 2000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें