डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान नर्सिंग भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज 10 नवंबर से 14 नवंबर के बीच सत्यापित होंगे। संस्थान की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से इसकी सूचना दे दी गई है।
संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए हर दिन करीब 150 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। सत्यापन संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक के प्रथम तल पर लेक्चरथिएटर-5 में होगा।
11 अक्तूबर को थी भर्ती परीक्षा
लोहिया संस्थान में 665 पदों के लिए 11 अक्तूबर को ऑनलाइन टेस्ट हुआ था। संस्थान की वेबसाइट पर भर्ती परीक्षा में नंबर पाने वाले सभी परीक्षार्थियों के अंक अपलोड कर दिए गए हैं। इससे पहले संस्थान ने भर्ती परीक्षा से पहले स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन भी किया था। स्क्रीनिंग में सफल होने वाले 6,746 परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा केलिए पात्र घोषित किया गया था। इसमें से 6443 ने परीक्षा दी थी। ऑनलाइन टेस्ट के बाद इनका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को जॉयनिंग से पहले दस्तावेज सत्यापन केलिए बुलाया जा रहा है।