फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाराबंकी में अंग प्रत्यारोपण के लिए तकनीकी सहायता देगा लोहिया संस्थान

विज्ञापन
लोहिया संस्थान और बाराबंकी के हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बीच समझौता
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान बाराबंकी जनपद में अंग प्रत्यारोपण के लिए तकनीकी सहायता देगा। इसके लिए मंगलवार को लोहिया संस्थान और बाराबंकी के हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बीच समझौता हुआ।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रत्येक जिले में उन्नत ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत लोहिया संस्थान को पड़ोसी जनपद में अंग प्रत्यारोपण के लिए मार्गदर्शन और विशेषज्ञ सहयोग देने का निर्देश दिया गया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह करार किया गया है। इस करार के तहत दोनों संस्थान एक दूसरे को सहयोग करेंगे। हिंद मेडिकल कॉलेज किडनी, कॉर्निया, लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करेगा। इस मौके पर लोहिया संस्थान से निदेशक प्रो. सीएम सिंह के साथ ही डॉ. ईश्वर राम धायल, डॉ.भुवन चंद्र तिवारी और डॉ. अभिलाष चंद्रा मौजूद रहे। हिंद मेडिकल कॉलेज से डॉ. दीपक मालवीय और अरुण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें