फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थ्रीडी ईको से संभव है दिल के वॉल्व में खराबी की सटीक जांच

विज्ञापन
लोहिया संस्थान में कार्डियोलॉजी विभाग की कार्यशाला
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. भुवन चंद्र तिवारी के अनुसार थ्रीडी ईको से दिल के वॉल्व में खराबी की सटीक जांच संभव है। थ्रीडी ईको वॉल्व के चारों ओर के साथ ही गहराई में पैदा होने वाली खराबी का पता भी लगा सकता है। विभागाध्यक्ष शनिवार को विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने कहा बताया कि बच्चों में वॉल्व संबंधी बीमारी का खतरा कई गुना ज्यादा रहता है। हर एक हजार में करीब दो बच्चे वॉल्व में खराबी के साथ जन्म लेते हैं। जिन बच्चों में सर्दी-जुकाम और गले में संक्रमण के साथ ही जोड़ों में दर्द रहता है। उनमें वॉल्व की खराबी का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए इन बच्चों को हृदय रोग विशेषज्ञों को भी दिखाना चाहिए। समय से बीमारी पता चलने पर इनका इलाज संभव है। बचपन में इलाज न होने पर 30 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते वॉल्व पूरी तरह खराब हो जाता है और बदलने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं बचता है। मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में बंगलरू स्थित नारायणा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्डियक साइंसेज के डॉ. सतीश सी. गोविंद ने लाइव प्रदर्शन करके थ्रीडी ईको से जांच और इलाज की बारीकियां बताईं। इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें