डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार को एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थ
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार को एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सफेद कोट देकर शपथ दिलाई गई। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि उनको सफेद कोट अहमियत समझनी चाहिए। संस्थान के डीन प्रो. प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि संस्थान में अध्ययन करने का उद्देश्य रोगियों की सेवा होना चाहिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिक्षक प्रो. विक्रम और अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।