फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान और नेशनल पीजी कॉलेज के बीच एमओयू

विज्ञापन
लोहिया संस्थान और नेशनल पीजी कॉलेज के बीच एमओयू
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और नेशनल पीजी कॉलेज के बीच बुधवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत दोनों संस्थान एक-दूसरे को अकादमिक सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

एमओयू के बाद नेशनल पीजी कॉलेज के सेंटर ऑफ वोकेशनल एंड फ्यूचरिस्टिक स्टडीज के बीवाके के पैरामेडिकल कोर्सेज- ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के विद्यार्थी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इंटर्नशिप (प्रशिक्षण) कर सकेंगे। इस मौके पर लोहिया संस्थान से निदेशक प्रो. सीएम सिंह, डीन प्रो. प्रद्युम्न सिंह, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रो. विनीता मित्तल, फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग की प्रो. ऋचा घोष, प्रोफेसर और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं नेशनल पीजी कॉलेज से प्राचार्य देवेंद्र सिंह, भूगोल एवं रिमोट सेंसिंग विभाग के प्रो. पवन सिंह और डॉ. ऋतु जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें