फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नष्ट किए जा रहे हैं दस्तावेज, लोहिया संस्थान में भर्ती रहें हैं तो ले लें रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (पूर्व में डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय) में भर्ती रहे मरीज अगर कोई रिकाॅर्ड चाह रहे हैं तो 30 अक्तूबर तक ले लें। संस्थान वर्ष 2015 से पहले के रिकाॅर्ड नष्ट करने जा रहा है।
विज्ञापन

संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि ये चिकित्सा रिकॉर्ड नष्ट किए जा रहे हैं। अगर कोई मरीज स्वयं या उनका अधिकृत प्रतिनिधि भर्ती या इलाज संबंधी रिकॉर्ड की फोटोकॉपी चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें परिचय पत्र के साथ ही मेडिकल रिकाॅर्ड विभाग में सुबह नाै बजे से शाम पांच बजे के बीच आवेदन करना होगा। आवेदन सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार के बीच ही स्वीकार किए जाएंगे। शनिवार, रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में आवेदन नहीं लिए जाएंगे। 30 अक्तूबर 2025 तक ही रिकाॅर्ड की काॅपी दी जाएगी। इसके बाद उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें