लोहिया इंस्टीटयूट में कोविड के दो डोज वालों के लिए आरटीपीसीआर जरूरी नहीं। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में दिखाने के लिए मरीज और तीमारदारों के लिए आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
अब टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ओपीडी में परामर्श मिल सकेगा। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी।
अभी तक संस्थान में मरीज और तीमारदार दोनों को ओपीडी आने के लिए पांच दिन के भीतर की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ती थी।
इससे मरीजों को समस्या हो रही थी। संस्थान में शिक्षक भी इस अनिवार्यता से छूट मांग रहे थे।
इसे देखते हुए लोहिया संस्थान प्रशासन ने टीके की दोनों खुराक लगाने वालों को आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता से मोहलत दे दी।
ओपीडी संग ज्यादातर जांचों में भी यह छूट जारी रहेगी। हालांकि भर्ती और ऑपरेशन में आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता जारी रहेगी।
मरीजों की परेशानी को देखते हुए ओपीडी में आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता से छूट दी गई है। मरीज और तीमारदार को टीके की दोनों डोज लगे होने पर आरटीपीसीआर जांच नहीं करानी होगी। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी।
- डॉ. विक्रम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान