फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया हॉस्टल बना नहीं, किराए पर मिला नहीं, फिर भी कमरा खाली करने का नोटिस

Thu, 21 Jan 2021 11:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में अभी नए हॉस्टल का निर्माण कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी से पूरा नहीं हो सका है। नए हॉस्टल के बनने तक किराये पर हॉस्टल लेने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है। इस बीच कैंपस का हॉस्टल नए छात्रों को अलाट करने की योजना के तहत संस्थान प्रशासन ने पुराने छात्रों को कमरा खाली करने का नोटिस दिया है। इससे पुराने मेडिकल छात्र असमंजस में हैं कि आखिर वे अपना सामान कहां रखेंगे।

विज्ञापन


लोहिया संस्थान में एक हॉस्टल मुख्य परिसर में है, जबकि दूसरा हॉस्टल शहीद पथ स्थित मातृ शिशु एवं रेफरल केंद्र के बगल में बन रहा है। उम्मीद थी कि नया हॉस्टल मार्च 2020 से पहले तैयार हो जाएगा, लेकिन इसे तैयार होने में अभी साल भर से ज्यादा वक्त लग सकता है। इधर, एमबीबीएस 2020 का बैच एडमिशन ले चुका है और फाउंडेशन कोर्स शुरू हो गया है। एक फरवरी से नियमित कोर्स शुरू करने की तैयारी में है। ऐसी स्थिति में लोहिया संस्थान प्रशासन ने अवध विहार योजना में किराये पर 40 फ्लैट लेकर उसमें पुराने छात्रों को मुख्य परिसर के हॉस्टल से शिफ्ट करने की योजना बनाई है। इसके लिए आवास विकास परिषद से 13000 रुपये प्रति फ्लैट किराये की दर से दो साल का करार किया जा रहा है। अभी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और पुराने छात्रों को कमरा खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।

पुराने छात्रों की चल रही परीक्षा
एमबीबीएस 2019 बैच के छात्रों की परीक्षा 22 जनवरी तक होगी। किराये पर लिया जा रहा हॉस्टल मुख्य परिसर से करीब 17 किमी दूर है। ऐसे में नोटिस मिलने से ये छात्र परेशान हैं। मालूम हो कि संस्थान में वर्ष 2017 में एमबीबीएस की 150 सीटों पर एडमिशन लिए गए। इस साल यहां 200 छात्रों का एडमिशन हुआ है। एक तरफ छात्रों की संख्या बढ़ी है तो दूसरी तरफ नए हॉस्टल का निर्माण पूरा न होने से समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


इसी माह मिल जाएगा किराये का हॉस्टल
लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह का कहना है कि हॉस्टल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जनवरी के लास्ट तक हॉस्टल मिल जाएगा। ऐसे में समस्या का समाधान हो जाएगा। जहां तक दूरी की बात है तो इसके लिए संस्थान की बस लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें