फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ गईं लोहिया आवास के मकानों में सुविधाएं

Tue, 11 Mar 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी योजना के तहत गरीबों को अब सौर ऊर्जा संयत्र से बिजली और पंखे युक्त मकान दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ऐन चुनावी वर्ष में गरीबों को यह सौगात देते हुए प्रदेश सरकार ने इन योजनाओं में सुविधाएं बढ़ाने के लिए अनुदान राशि बढ़ा दी है।
लोहिया ग्रामीण आवास योजना में लाभार्थियों को पक्का मकान बनाने के लिए पहले मिलने वाले एक लाख 35 हजार रुपए नवंबर से बढ़ाकर एक लाख 95 हजार रुपए कर दिया है।

अब आवंटित होने वाले सरकारी मकानों को सोलर लाइट से रोशन करने के फैसले से गरीबों के घर तो रोशन होंगे ही, उन्हें हर माह बिजली बिल का खर्च भी नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने गरीबों के आवास की योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा है। मंडलायुक्त ने जिले में चल रही सभी आवासीय योजनाओं में मूलभूत सुविधाओं से समझौता न करने के निर्देश दिए हैं।

लाभार्थियों के मकानों का स्पेशल टीम से स्थलीय निरीक्षण करवाने के निर्देश भी दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें