फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया विधि विवि की बढ़ सकती है फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया विधि विवि की बढ़ सकती है फीस
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ सकती है। गुरुवार को फीस बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त समिति में रखा गया, लेकिन सदस्यों के विरोध पर टाल दिया गया। जल्द ही कार्य परिषद की बैठक में फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। फीस के अलावा कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने और वर्तमान शैक्षिक सत्र के बजट को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एसके भटनागर की अध्यक्षता में वित्त समिति की बैठक की गई। इसमें फीस बढ़ाने पर चर्चा की गई। प्रस्ताव के मद्देनजर बताया गया कि शिक्षकों के वेतन के लिए शासन से सात करोड़ रुपये का बजट मिलता है। इतनी ही आय फीस से भी होती है, लेकिन विश्वविद्यालय के बाकी खर्चों के लिए बजट की कमी रहती है। विवि का बिजली का बिल, पानी का टैक्स जैसे खर्र्चों के लिए काफी दिक्कत होती है। इसको देखते हुए फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन इस प्रस्ताव पर सदस्य एक साथ नहीं दिखे। फिलहाल प्रस्ताव को अगली कार्य परिषद की बैठक में रखने का निर्णय लिया गया। वहीं आउटसोर्सिंग से जो भी कर्मचारी रखे गए हैं, उनका नया अनुबंध करने और वेतन बढ़ाने पर सहमति बनी। वित्त अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। वहीं वर्ष 2019-20 के बजट को भी पास कर दिया गया। हॉस्टल के भवन के मरम्मत को लेकर भी मंजूरी दी गई। बैठक में कुलसचिव मनोज कुमार, विशेष सचिव न्याय, विशेष सचिव उच्च शिक्षा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें