फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान के ब्लड सेंटर को प्रदेश में तीसरा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। स्वैच्छिक रक्तदान और मरीजों को सुरक्षित तरीके से खून चढ़ाने की सेवाओं में बेहतर काम करने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड सेंटर को प्रदेश में तीसरा पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बृहस्पतिवार को राज्य रक्त संचरण परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरस्कार दिया गया। प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के ब्लड सेंटर के मूल्यांकन में संस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की। पुरस्कार की दौड़ में एम्स, एएमयू और बीएचयू समेत कई संस्थान शामिल थे। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने विभागाध्यक्ष प्रो. सुब्रत चंद्र और पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें