फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संक्रमणमुक्त और सुरक्षित प्रत्यारोपण के लिए लोहिया संस्थान को सम्मान

विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करते  डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर।
विज्ञापन
लखनऊ। संक्रमणमुक्त और सुरक्षित प्रत्यारोपण के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को प्रतिष्ठित एशिया सेफ सर्जिकल इम्प्लांट कंसोर्टियम क्यूआईपी-2024 सम्मान मिला है। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने टीम के साथ यह सम्मान स्वीकार किया।
विज्ञापन

टीम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एके सिंह के साथ प्रो.ज्योत्सना अग्रवाल, प्रो. मनोदीप सेन शामिल रहे। निदेशक ने बताया कि लोहिया संस्थान हर महीने करीब 1400 सर्जरी और प्रत्यारोपण करता है। ऐसे में मरीजों की सुरक्षा के साथ ही संक्रमण से बचाना चुनौती होती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन सहयोग केंद्र की ओर से ऋण उपकरण प्रबंधन में गुणवत्ता और दक्षता बढ़ान पर परियोजना शुरू की गई। इसके तहत सुधार की योजना तैयार की गई। इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए संस्थान को ''''क्वालीफाइड'''' के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें