फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया के डॉक्टर दंपती व 76 अन्य पर डकैती का आरोप

Fri, 27 Feb 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी अजीत प्रताप सिंह ने लोहिया अस्पताल के डॉक्टर दंपती व 76 अन्य पर वेयरहाउस में डकैती डालने व मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अजीत के मुताबिक वह विज्ञापन एजेंसी राज एसोसिएट कंपनी में पार्टनर हैं। 11 अक्तृूबर 2011 में उन्होंने कानपुर के किदवई नगर निवासी सुधा बाजपेयी के पति स्व. प्रेम कुमार से उनकी गोमतीनगर स्थित जमीन लीज पर थी। लीज का समय 30 वर्ष तक तय किया गया था। किराया प्रतिवर्ष 1.20 लाख रुपये था। लीज पर ली गई जमीन पर उन्होंने कंपनी का दफ्तर, वर्कशॉप, वेयरहाउस और 20 लाख का यूनिपोल बनवाया था। आरोप है कि प्रेम कुमार की मृत्यु के बाद सुधा, उनके परिचित लोहिया अस्पताल के डॉक्टर सुब्रत चंद्रा, उनकी पत्नी डॉ. पूजा, गरिमा, इति, पंकज, रोहित और सुधा का कार चालक रामजीत जमीन पर कब्जा करने के लिए उन पर दबाव डालने लगे। 19 जनवरी 2026 को सभी आरोपी अपने 70 अज्ञात साथियों के साथ वेयर हाउस और दफ्तर में घुस गए। विरोध पर आरोपियों ने सिक्योरिटी गार्ड रमाकांत, कर्मचारी सरिता, रंजीत, रमेश, उर्मिला, शिवम और दीपक को बुरी तरह से पीटा। कर्मचारियों के बच्चों को भी पीटा गया। गोदाम में तोड़फोड़ की। दफ्तर में रखे दो लाख रुपये, दस्तावेज, 10 टन लोहा और मशीनें लूट ली।
अजीत ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें बड़े भाई रामानंद सिंह ने दी। वह जब वेयरहाउस पहुंचे तब तक सभी आरोपी भाग चुके थे। आरोप है उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा गुरप्रीत कौर कर रहीं हैं। बयान और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह दो रिश्तेदारों के बीच का आपसी विवाद है। इस मामले में मेरे कुछ लेना-देना नहीं है। फर्जी तरीके से रिपोर्ट में नाम लिखवाया गया है। जांच के दौरान सभी आरोप बेबुनियाद साबित होंगे। -डॉ. सुब्रत चंद्रा, लोहिया संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें