फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बदलेगा पर्यटन विभाग का लोगो

Tue, 28 Jan 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग जल्द ही अपना लोगो बदलेगा। नए लोगो के लिए आए प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल सबसे आगे ‘उत्तर प्रदेश : होम ऑफ ताज’ है और इसके सही हिंदी अनुवाद पर विचार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक नए लोगो में ताजमहल को खास तरजीह दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन


अंग्रेजी में ‘उत्तर प्रदेश : होम ऑफ ताज’ को काफी पसंद किया गया, लेकिन इसका सटीक हिंदी अनुवाद अभी नहीं मिल पाया है।

पर्यटन निदेशालय के एक अफसर ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि हिंदी अनुवाद के लिए कई लोगों से संपर्क किया गया है। उम्मीद है, जल्द ही नया लोगो फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें