फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दूसरे दिन बिकी 3.75 करोड़ की शराब, जमकर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Wed, 06 May 2020 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
शराब खरीदते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद खुली शराब की दुकानों पर दूसरे दिन भी भीड़ रही। सोमवार के मुकाबले यह कम जरूर थी, बावजूद इसके ब्रांडेड कंपनियों का स्टॉक खत्म हो गया। जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार मंगलवार को सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुना 3.75 करोड़ की शराब जिले में बिक गई। वहीं, इस दौरान दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को जबरदस्त बिक्री के चलते प्रमुख ब्रांड का कोटा ज्यादातर दुकानों से खत्म हो चुका था। ऐसे में मंगलवार को कई दुकानों को पसंद का ब्रांड नहीं मिला। 

शराब एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्या ने बताया कि सोमवार को ही ब्रांडेड शराब का स्टॉक खत्म हो जाने से काफी दुकानें बंद हो गई थीं। मंगलवार को कुछ दुकानों में जो स्टॉक था, वह दोपहर को ही खत्म हो गया। 
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह के मुताबिक आम दिनों की अपेक्षा दोगुनी से अधिक अंग्रेजी शराब बिकी। वहीं, देसी शराब की दुकानों पर उतनी भीड़ नहीं जुटी, बीयर खरीदने वाले भी कम निकले। कारोबारियों ने बताया कि शराब की दुकानों के फिलहाल बंदी के आसार नहीं दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

आबकारी नीति के अनुसार जिन दुकानों का कोटा पूरा नहीं हुआ है वे सात दिनों तक इसे पूरा कर सकती हैं। वहीं, जिन दुकानों का रिन्यूअल हो गया है और वहां स्टॉक खत्म हो गया है उन पर स्टॉक दिया जाएगा। 

जिन दुकानों का रिन्यूअल नहीं हुआ और लॉटरी में दूसरे को मिल गई हैं, साथ ही इन दुकानों पर स्टॉक खत्म हो गया है, ऐसे दुकानदारों को अपनी दुकान नए कोटेदारों को देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें