फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूसरे की जमीन गिरवी रख लिया लोन, पांच पर केस

Sun, 20 Oct 2024 05:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फाइनेंस कंपनी हीरो हाउसिंग के अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दंपती सहित पांच के खिलाफ मड़ियांव थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों पर दूसरे की जमीन कंपनी में गिरवी रखकर 30 लाख रुपये का कर्ज हड़पने का आरोप है। उनके मुताबिक दिल्ली स्थित कंपनी की शाखा का दफ्तर विभूतिखंड स्थित साइबर हाइट बिल्डिंग में है। छह साल पहले गोमतीनगर के वास्तुखंड निवासी कृष्ण व उनकी पत्नी माधुरी देवी ने फैजुल्लागंज स्थित जमीन काे अपनी बताकर 30 लाख का लोन लिया था। ठगी में दंपती के साथ संजय श्रीवास्तव, सलामदीन व बाराबंकी निवासी श्यामलाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें