फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के मेले में डेढ़ घंटे में मिला लोन

विज्ञापन
एलडीए में लगे लोन मेले में जानकारी लेते आवंटी।
विज्ञापन
लखनऊ। दो साल से बैंक के चक्कर काट रहे बसंतकुंज योजना के आवंटी ओमप्रकाश मौर्या को एलडीए के लोन मेले में राहत मिली। वर्ष 2024 में पीएम आवास की लॉटरी में मकान आवंटित होने के बाद भी उन्हें बैंक से लोन नहीं मिल रहा था। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित एलडीए कार्यालय में लगे मेले में सुबह 11 बजे यूको बैंक में दस्तावेज जमा किए और डेढ़ घंटे में एनओसी मिल गई।
विज्ञापन

मेले में 14 राष्ट्रीयकृत और अधिसूचित बैंकों ने स्टॉल लगाए। दिनभर में 117 आवंटियों के होम लोन आवेदन जमा हुए। वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आवंटियों की सुविधा के लिए मेले का आयोजन किया गया। बैंकों ने मौके पर लोन संबंधी परामर्श दिया। जरूरी दस्तावेज अधूरे होने पर कुछ आवंटियों को बाद में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें