लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) की वेबसाइट का आगाज जून के प्रथम
सप्ताह में होगा।
हालांकि डेमो वेबसाइट का संचालन जारी है। नए एमडी और जीएम
के फाइनल होने के बाद इस वेबसाइट को लॉन्च कर दिया जाएगा।
पिछले साल दिसंबर में एलएमआरसी की डेमो वेबसाइट का आगाज किया गया था। यूपी
इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को इस वेबसाइट को बनाने का काम दिया गया था।
अभी
www.lmrcl.com के नाम से डेमो वेबसाइट चल रही है। इसको फिलहाल अंडर
कंस्ट्रक्शन दिखाया जा रहा है।
डेमो शुरू होने के वक्त एलएमआरसी ने दावा
किया गया था कि, अगले दो महीने में वेबसाइट काम करना शुरू कर देगी, मगर ऐसा
नहीं हो सका।
कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अब इसका कंस्ट्रक्शन
अंतिम दौर में है। अगले दो सप्ताह में वेबसाइट लांच कर दी जाएगी। इससे
लोगों को मेट्रो से जुड़ी तमाम जानकारियां व अपडेट मिलने लगेंगे।