फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन लटकाने वाला बाबू हुआ निलंबित

Tue, 29 Oct 2013 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन लटकाने वाले बाल्दा लिपिक को नगर आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी पद से रिटायर हुए मिठाई लाल की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इनकी पत्नी कृष्णा को पारिवारिक पेंशन मिलनी है, लेकिन नगर निगम का बाल्दा बाबू उसे टरका रहा था। इसको लेकर उसने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था।

इसके बाद पेंशन दिए जाने का आदेश होने के बावजूद बाबू फाइल दबाए रहा और कोर्ट ने नगर आयुक्त को तलब कर लिया।

इसके बाद कर्मचारियों ने आनन-फानन में पेंशन जारी कर दी। कर्मचारी की लापरवाही से पेंशन न मिल पाने की जानकारी के बाद नगर आयुक्त ने बाल्दा लिपिक दिनेश गौतम को निलंबित कर दिया।

नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई कानूनी अड़चन नहीं है तो पेंशन नहीं रोकी जानी चाहिए थी। इससे साफ है कि कर्मचारी ने जान-बूझकर पेंशन का मामला लटकाए रहा। इसको लेकर ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें