भाषा विवि में एलएलबी की सीटें फुल
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी और एलएलबी कार्यक्रमों में सभी सीटें फुल हो गई हैं। हालांकि अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन जारी हैं। 20 जुलाई तक आवेदन का मौका है। विधि विभाग के प्रमुख डॉ. पियूष द्विवेदी ने बताया कि बीए एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों में छात्रों का रुझान तेजी से बढ़ा है। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र www.kmclu.ac.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।