फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लखनऊ में सिविल कोर्ट की सीढ़ी से भागा पेशी पर आया कैदी

Sat, 14 Jan 2023 10:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जगजीत सिंह की ड्यूटी शुक्रवार को पेशी के लिए लगी थी। अलीगंज त्रिवेणी नगर तृतीय निवासी अविनाश तिवारी उर्फ हनी को सुबह जिला जेल से पेशी पर लाया गया था। न्यायालय में जेएम-2 की कोर्ट में पेशी के बाद सीढ़ी से नीचे उतर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल से सिविल कोर्ट में पेशी पर आया बंदी अविनाश तिवारी सीढ़ियों से उतरते समय भाग गया। सिपाही जगजीत सिंह के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कर लाइनहाजिर करने की रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भेजी गई है। इससे पहले भी वजीरगंज थाने में गिरफ्तार कर लाया गया बदमाश भी चकमा देकर फरार हो चुका है, जिसे पुलिस तलाश नहीं पाई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर वजीरगंज मनोज मिश्र के मुताबिक, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जगजीत सिंह की ड्यूटी शुक्रवार को पेशी के लिए लगी थी। अलीगंज त्रिवेणी नगर तृतीय निवासी अविनाश तिवारी उर्फ हनी को सुबह जिला जेल से पेशी पर लाया गया था। न्यायालय में जेएम-2 की कोर्ट में पेशी के बाद सीढ़ी से नीचे उतर रहा था।

सिपाही जगजीत के मुताबिक, बंदी ने धक्का दिया और भाग निकला। सिपाही पीछे दौड़ा, लेकिन पकड़ नहीं सका। इंस्पेक्टर के मुताबिक, अविनाश को तलाश करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। साथ ही सिपाही जगजीत सिंह और बंदी अविनाश तिवारी के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अविनाश तिवारी पर हसनगंज, अलीगंज, हजरतगंज और विकास नगर थाने में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। हसनगंज थाने में दर्ज जालसाजी के केस में 2017 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें