फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LKM Trains: सप्ताह में पांच दिन चलने वाली लखनऊ-कानपुर मेमू अब रोजाना चलेगी

Sat, 24 Jun 2023 03:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ-कानपुर मेमू ट्रेन अब सप्ताह में पांच दिन की जगह हर दिन चलेगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कोरोना में लॉकडाउन के दौरान ट्रेन का संचालन बंद हो गया था।
 
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए सप्ताह में पांच दिन चलने वाली लखनऊ-कानपुर मेमू अब सातों दिन चलाई जाएगी। 04295 लखनऊ कानपुर सेंट्रल के अलावा 04298 कानपुर सेंट्रल लखनऊ, 04129 फतेहपुर कानपुर सेंट्रल, 04130 कानपुर सेंट्रल फतेहाबाद के बीच 24 जून से रोजाना चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ दीपक कुमार ने दी।

विज्ञापन


दिल्ली की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट दिल्ली एक्सप्रेस में एक-एक जोड़ी अतिरिक्त कोच लगाकर चलाया जाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे से वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक रेखा शर्मा ने दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें