हादसा- शहीद पथ पर थाना गोसाईंगंज के अहिमा मऊ चौकी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नाचे नाले में जा गिरा। हालांकि, इसमें सवार ड्राइवर समेत खलासी की जान बच गई।
इस भयावह हादसे की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
समय- 2.30 PM
प्रदर्शन: विनियमितीकरण की मांग कर रहे रहे प्रदेश के सभी 331 एडेड डिग्री कॉलेजों के अनुमोदित शिक्षकों ने 100 दिन तक धरना देने के बाद सरकार से बातचीत पर अपना प्रदर्शन रोक दिया था। लेनिक, सपा सरकार की बेरुखी की वजह से एक बार फिर ये उग्र हो गए हैं। खबर आ रही है कि भारी तादाद में शिक्षकों ने सपा कार्यालय का घेराव कर लिया है।
समय: 12 PM
हेरिटेज वॉक- इनटेक की ओर से सूरजकुंड पार्क में हेरिटेज वॉक का आयोजन हुआ। इसमें 100 लोग शामिल हुए। अभी यहां कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं।
समय- 10.30 AM
तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार: आशियाना में पिछले दिनों एक लड़की पर तेजाब फेंकने वाले रियाज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रियाज की गिरफ्तारी शहीद पथ से की गई है।
समय: 10 AM