भर्तियां: यूपी सरकार में सहकारिता मंत्री शिवपाल यादव ने बयान दिया है कि सहकारी बैंकों में जल्द ही भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि सहकारी बैंकों को बंद नहीं होने दिया जाएगा।
समय: 1:30 PM
दुर्घटना: गुडंबा थानाक्षेत्र के टेढ़ी पुलिया पर साइकिल से परीक्षा देने जा रही छात्रा को डंपर ने रौंद दिया। छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ व आगजनी का प्रयास किया। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
समय: 1 PM
मायावी रैली: मायावती ने लखनऊ में अब तक की सबसे बड़ी रैली करके अपना जनाधार और लोकप्रियता का अहसास करा दिया। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह चुनाव बसपा के लिए एकदम अलग होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें।
समय: 12 PM
बत्ती गुल: ठंडक से लखनऊ के दो बिजली उपकेंद्र ठंडे पड़ गए हैं। 20 हजार उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में हैं। इंदिरा नगर के सेक्टर 14 न्यू और ओल्ड उपकेंद्र के तहत जितने भी इलाके आते हैं, सभी जगह बत्ती गुल हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर बाद इन इलाकों में बिजली आ सकती है।
समय: 6 AM