फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार, विशेषज्ञों की टीम कर रही है पल-पल की निगरानी

Sat, 20 Jun 2020 10:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में शनिवार को भी मामूली सुधार हुआ है। हालांकि अब भी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि टंडन के ब्लड और यूरिन संबंधी जांच रिपोर्ट के पैरामीटर में शनिवार को सुधार नजर आया है। 
विज्ञापन


चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी पल-पल की निगरानी कर रही है। टंडन 11 जून से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कल तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉ. कपूर ने शुक्रवार को बताया था कि लालजी टंडन की हालत नाजुक, लेकिन नियंत्रण में है।
 
उनके बेहतर उपचार के लिए मेदांता की टीम के साथ ही एम्स नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया, पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. आरके धीमान, केजीएमयू पल्मोनरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, लोहिया संस्थान के पूर्व डायरेक्टर डॉ. दीपक मालवीय से भी सलाह-मशवरा लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उनका हालचाल लेने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार होने पर उन्हें भर्ती कराया गया था।

विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर इलाज शुरू किया गया। बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हो चुका है। भर्ती करते समय उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव आई थी। जांच के दौरान उनके लीवर में दिक्कत पाई गई थी।

सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के उपरांत पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया जिसके चलते उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। इसके बाद 15 जून को उनके फेफड़े किडनी और लीवर में समस्या बढ़ गई थी। हालांकि अब हालत में मामूली सुधार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें