फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानवता को बरकरार रखता है साहित्य

Mon, 10 Nov 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में रविवार को सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति की ओर से पुस्तक विमोचन कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ लेखक राघवेंद्र सेंगर ‘कमल‘ की कहानी-संग्रह अंजुरी अनुभव की और संगीता सेंगर की कृति ''पति के पत्र पत्नी के नाम'' का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उमाशंकर शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। समीक्षक डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ने पुस्तकों के बारे में बताया। वरिष्ठ कवयित्री शोभा दीक्षित ने काव्य प्रस्तुति पेश की। संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि साहित्य बच्चों से लेकर बुजुर्ग, महिलाओं से लेकर पुरुष सभी के लिए जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य सूर्यप्रसाद दीक्षित ने की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें