वरिष्ठ हिंदी पत्रकार नवीन जोशी के व्यक्तित्व और विचारों को उजागर करती पुस्तक ''नवीन धुन'' का वि
लखनऊ। वरिष्ठ हिंदी पत्रकार नवीन जोशी के व्यक्तित्व और विचारों को उजागर करती पुस्तक ''नवीन धुन'' का विमोचन रविवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में हुआ। वरिष्ठ पत्रकार कमर वहीद नकवी मुख्य अतिथि रहे। पुस्तक की संपादक शिखा एस ने बताया कि यह पुस्तक उस दौर की गवाही देती है जब पत्रकारिता एक तय ढर्रे पर चल रही थी लेकिन नवीन जोशी ने निर्भीकता से अपनी अलग राह बनाई। पुस्तक का प्राक्कथन वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका मृणाल पांडे ने लिखा है। कार्यक्रम में ग्रे पैरट पब्लिशर्स के प्रकाशक अविनाश चंद्र, नागेंद्र, अविनाश चंद्र, लेखक एवं प्रशासनिक अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा और पूर्व सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही आदि हस्तियां मौजूद रहीं।