कैफी आजमी अकादमी के तत्वावधान में रविवार करुणा शंकर के उपन्यास ‘यात्रा की बात’ और डॉ. अंजलि अस्
लखनऊ। कैफी आजमी अकादमी के तत्वावधान में रविवार करुणा शंकर के उपन्यास ‘यात्रा की बात’ और डॉ. अंजलि अस्थाना के कविता संग्रह ‘तुम्हारे लिए’ का विमोचन किया गया। लोकार्पण पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार संजीव जैसवाल, प्रो. यशवंत वीरोदय और वरिष्ठ कवि कमल किशोर ‘भावुक’ ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. विद्या विंदु सिंह ने कहा कि दोनों रचनाएं जीवन के अनुभव, संघर्ष और संवेदनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। संजीव जैसवाल ने कहा कि उपन्यास सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, जबकि कविता संग्रह में युवाओं के सपनों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। प्रो. यशवंत वीरोदय और कमल किशोर ‘भावुक’ ने भी दोनों पुस्तकों को प्रेरणादायक बताया। अदिति उमराव, गुड्डू भईया, टीआर रावत ने भी विचार व्यक्त किए। संस्था के संयुक्त सचिव फ्राहिम हुसैन ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. भरत मिश्र ने किया। (माई सिटी रिपोर्टर)
कैफी आजमी अकादमी के तत्वावधान में रविवार करुणा शंकर के उपन्यास ‘यात्रा की बात’ और डॉ. अंजलि अस्