फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काव्य गोष्ठी में सम्मानित हुए साहित्यकार

विज्ञापन
काव्य गोष्ठी में सम्मानित हुए साहित्यकार
विज्ञापन
लखनऊ। भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृतिक व समाज सेवा संस्था की ओर से रविवार को राजाजीपुरम में मासिक काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम प्रख्यात साहित्यकार और समाज सुधारक गणेश प्रसाद सक्सेना भिक्षुक की स्मृति में किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. उमेश प्रकाश ने डॉ. शोभा बाजपेई और वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र भूषण को भिक्षुक साहित्य मंजरी सम्मान से सम्मानित किया। अजय और कैप्टन सरोज सिंह को प्रतिभाग सम्मान मिला। अध्यक्षता नरेंद्र भूषण ने की, जबकि मुख्य अतिथि कैप्टन सरोज सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रेम शंकर शास्त्री रहे। संचालन प्रतिभा गुप्ता, अरुणा सक्सेना व अंचित प्रकाश ने किया। इस दौरान उमेश प्रकाश ''उमेश'', अरुणा सक्सेना, तेज नारायण श्रीवास्तव ''राही'', आशुतोष त्रिपाठी ''आशु'' समेत कई कवियों ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें